यात्रा मार्ग पर मांस व शराब तस्करी कर रही नेपाली महिलाओ के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरणों में रुद्रप्रयाग पुलिस ने की कार्यवाही।

 यात्रा मार्ग पर मांस व शराब तस्करी कर रही नेपाली महिलाओ के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरणों में रुद्रप्रयाग पुलिस ने की कार्यवाही।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग अवसर पर यात्रा पड़ावों व यात्रा मार्ग पर मीट-मांस के उपयोग व नशे व शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से निम्नानुसार कार्यवाही की गयी है-


प्रकरण 1- अनीता देवी पत्नी कालू निवासी मावई ग्राम पालिका, थाना मानका कालीकोट नेपाल हाल लाल बाजार सोनप्रयाग में होटल में काम करन वाली इस महिला के कब्जे से पुलिस चेकिंग के दौरान करीब 10 किग्रा मटन की बरामदगी की गयी। पूछताछ में इसने बताया कि इसके होटल में खाना खाने आने वाले मजदूर, घोड़ा-खच्चर संचालकों हेतु उसके द्वारा यह मीट व चिकन लाया गया था। पुलिस द्वारा उक्त मीट मांस को जब्त कर एक गड्डे में इस मीट को डालकर व उसके ऊपर आवश्यकतानुसार फिनाइल इत्यादि डालकर इस मीट का विनष्टीकरण करने की कार्यवाही की गयी तथा तथा इस महिला का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर रुपये 5000 का जुर्माना वसूला गया।
प्रकरण 2- कोतवाली सोनप्रयाग पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक वन्दना एवं मुख्य आरक्षी गोविन्द सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान नेपाली महिला शान्ति देवी पत्नी नवीन निवासी वार्ड नं0 7 कालीकोट, नेपाल हाल मजदूर गौरीकुण्ड के कब्जे से 3 बोतल व 20 हाफ अवैध शराब की बरामदगी की गयी तथा इसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर या जनपद पुलिस के सोशल मीडिया सैल के व्हट्सएप नम्बर 9410303070 पर दें, पुलिस के स्तर से उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…