राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह 05 मई को रहेंगे श्री केदारनाथ के भ्रमण पर

राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह 05 मई को रहेंगे श्री केदारनाथ के भ्रमण पर



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह सोमवार को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। महामहिम राज्यपाल के एक दिवसीय जनपद भ्रमण (केदारनाथ धाम) कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।


      अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल सोमवार (05 मई) को प्रातः देहरादून से प्रस्थान कर श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। जहां उनके द्वारा केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही बाबा केदार के दर्शन किए जाने हैं। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल जनपद चमोली के लिए प्रस्थान करेंगे।
     अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के चलते दीपक सेट (आईएएस) यात्रा मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश, बीरम सिंह नायब तहसीलदार, लोकेंद्र बिष्ट सेक्टर अधिकारी मंदिर केदारनाथ धाम, मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल सहित अभिहीत अधिकारी मनोज सेमवाल, जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर व अन्य अधिकारियों को महामहिम राज्यपाल के श्री केदारनाथ धाम आगमन से विदाई तक के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *