सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर ऊखीमठ में भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित,विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, रोजगार और सशक्तिकरण को बताया सरकार की प्राथमिकता

सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर ऊखीमठ में  भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित,विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, रोजगार और सशक्तिकरण को बताया सरकार की प्राथमिकता



(Tehelka uk न्यूज)

स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई कार्यक्रम की भव्यता

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों को मिली आर्थिक सहायता, महिलाओं को दी गईं महालक्ष्मी किट

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में मंगलवार को विकासखंड ऊखीमठ के ब्लॉक सभागार में उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य ल चंडी प्रसाद भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती समेत जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत दल, एक्सल डेवलपमेंट एवं देव भूमि कलामंच द्वारा सरकार द्वारा बनाये गए भू-कानून और यूसीसी कानून पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया और नाटक के जरिये कानूनों के बारे में जानकारी भी दी गई।
       कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा 9 स्वयं सहायता समूहों को कुल 38 लाख 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल भी लगाए गए थे। जहां आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन तीन वर्षों में सरकार ने जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करते हुए राज्य को एक सशक्त भू-कानून दिया है, जो प्रदेशवासियों की जमीन की रक्षा करेगा।उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून महिलाओं को बराबरी का हक देने वाला कानून है। इस कानून के तहत अब दंपत्तियों की छोटी-बड़ी सभी जानकारियां विवाह पंजीकरण के दौरान दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में यूसीसी के तहत अपना पंजीकरण कराएं और इस कानून का लाभ उठाएं।केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने आगे कहा कि धामी सरकार द्वारा लागू किया गया नकल विरोधी कानून प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला ऐतिहासिक कदम है। पहले युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत करने के बाद पेपर लीक की वजह से निराशा का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार भी चारधाम यात्रा भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न कराई जाएगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गई शीतकालीन यात्रा का भी अच्छा असर देखने को मिल रहा है। इससे लोगों को सर्दियों में भी रोजगार मिल रहा है और इस बार शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे युवाओं को नया रोजगार मिला।विधायक ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आम जनता से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं और अपने जीवन स्तर को ऊंचा करें।
     इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार के कार्यकाल में युवाओं को सरकारी नौकरियों के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है।मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून प्रदेशवासियों की सुरक्षा और महिलाओं को अधिकार देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने बताया कि हर व्यक्ति अपने नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर यूसीसी के तहत पंजीकरण करा सकता है।
    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत भूषण भट्ट, महिला आयोग की सदस्य दर्शनी पंवार, मंडल अध्यक्ष ऊखीमठ दलबीर नेगी, मंडल अध्यक्ष केदारनाथ सुभाष रावत, मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी गजपाल रावत, परियोजना निदेशक विमल कुमार, बाल विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी अनुष्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…