केदारनाथ विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।

रुद्रप्रयाग।- केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अपनी विधानसभा के विभिन्न गाँवो का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने मौके पर समस्याओं का निस्तारण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

बताते चलें कि रविवार को केदारनाथ विधायक नौटियाल ने नागजगई,तालजामण, बड़ेथ,क्यार्क बरसूड़ी, नैणी पौन्डार, संगूड़, बसुकेदार, डडोली,डांगी, सिनघाटा,सिल्ला एवं फलई में ग्रामीणों से मुलाकात की।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं, विकास कार्यो को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक नौटियाल ने बड़ेथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामवासियों के साथ बैठक सुना। उन्होंने कहा कि फ़ेगू, पिठौरा, पाट्यों में जल्द बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके साथ बसुकेदार में मंदिर समूह संरक्षण, बड़ेथ में आयुर्वेदिक चिकित्सालय का मरम्मत व मणिपुर में खेल मैदान का निर्माण के साथ दर्जनों योजनाओं पर जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण