विधायक भरत चौधरी ने सुमाड़ी में 45 करोड़ की लागत से बन रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के अंतर्गत सुमाड़ी भरदार में ₹45 करोड़ की लागत से बन रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने विधायक को अवगत कराया कि विद्यालय निर्माण का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेजी से जारी है। बताया गया कि वर्ष 2026 के अंत तक विद्यालय का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।

विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निर्माण जनपद रुद्रप्रयाग के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय भविष्य में जिले के शैक्षिक विकास की दिशा तय करेगा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी विद्यालय परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और निर्माण की गति पर संतोष व्यक्त किया। विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *