रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा,दो पेटी सोलमेट व्हिस्की के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने बीती रात मिली सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 12 बोतल और 48 पव्वे सोलमेट व्हिस्की बरामद किए गए। मौके पर अवैध शराब परिवहन की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तेजपाल पुत्र शंकर लाल, निवासी रतूड़ा, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह बिना अनुमति शराब परिवहन कर रहा था और जांच के दौरान कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल, मुख्य आरक्षी देवेंद्र राघव और आरक्षी कुलदीप सिंह की टीम शामिल रही, जिन्होंने सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए अवैध शराब को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *