कुंड बैराज से ड्रोन की मदद से शव बरामद,लगातार सर्च अभियान के बाद प्रशासन को मिली सफलता,चला रेस्क्यू ऑपरेशन…

रुद्रप्रयाग । जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को बीते 09 जनवरी को कुंड बैराज के समीप एक शव तैरने की सूचना प्राप्त हुई थी। बैराज में जलस्तर बढ़ने के कारण शव दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते रेस्क्यू कार्य में कठिनाई आ रही थी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ टीम ऊखीमठ, पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया। बीते कई दिनों से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ ड्रोन तकनीक का भी सहारा लिया गया। जलस्तर अधिक होने और प्रवाह तेज होने के बावजूद टीमें लगातार अभियान में जुटी रहीं।

लगातार प्रयासों के बाद आज ड्रोन की सहायता से कुंड बैराज से शव को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था और आज ड्रोन के माध्यम से शव को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि शव को आवश्यक औपचारिकताओं के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।

रेस्क्यू किए गए शव की पहचान राहुल अवस्थी पुत्र टीका प्रसाद अवस्थी, उम्र 38 वर्ष, निवासी लम्बगोण्डी ल्वारा, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है। प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। लगातार चले इस सर्च और रेस्क्यू अभियान के सफल समापन पर प्रशासन और रेस्क्यू टीमों की तत्परता की सराहना की जा रही है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण