स्वच्छता और पोषण की कसौटी पर परखे गए व्यंजन, अगस्त्यमुनि में भोजनमाताओं ने दिखाई हुनर की झलक..

रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता में रा.प्रा.वि. जैली की भोजनमाता बैशाखी देवी और जीआईसी तिलकनगर की सुमित्रा देवी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तीनों विकासखंडों से चयनित भोजनमाताओं ने भाग लिया, जहां व्यंजनों का मूल्यांकन स्वच्छता, पोषण, स्वाद, सुरक्षा और व्यवहार के आधार पर किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि पीएम पोषण योजना नौनिहालों के पोषण स्तर को सुधारने के साथ ही गरीब महिलाओं के लिए आजीविका का माध्यम भी बन रही है। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर गौरी मेमोरियल इंटर कॉलेज की रेखा रावत और प्राथमिक विद्यालय चोपता की अनुसूया देवी रहीं, जबकि तीसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय नाला की बसंती देवी और राजकीय इंटर कॉलेज नारायणकोटी की दर्शनी देवी ने हासिल किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त मनोज सेमवाल, गृह विज्ञान की प्रधानाचार्या रागिनी नेगी, बीआरपी निशि कठैत और छात्र अनिरुद्ध कुमार व खुशी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को पहले पोषण, पत्तेदार सब्जियों के महत्व और खाद्य स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी गई, इसके बाद लॉटरी के माध्यम से मेन्यू आवंटित कर एक घंटे की समयसीमा में व्यंजन तैयार कराए गए।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी वीरेन्द्र कठैत, जिला समन्वयक गणेश प्रसाद, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश पुरोहित, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक रावत, संयोजक त्रिलोक सिंह रावत सहित कई अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवानंद गैरोला ने किया।

  • Related Posts

    सुबह से धरने पर बैठे ग्रामीण, रेल परियोजना पर लगाया भेदभाव का आरोप,मुआवजे की मांग को लेकर गेट पर धरना

    रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत मवाणा गांव में चल रहे निर्माण कार्य से प्रभावित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह से नगरासू स्थित परियोजना के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर…

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *