रिश्तों का कत्ल! जमीन के टुकड़े ने भाई-भाई को किया जुदा, भतीजे के हाथों ताऊ की गोली मारकर हत्या से दहला क्षेत्र,मचा हड़कंप

उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जमीन के विवाद में नाबालिग भतीजे ने अपने ही ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बकानिया गांव की है, जहां लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिससे इलाके में दहशत और परिवार में कोहराम मच गया है।

बताया जा रहा है कि बकानिया गांव में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी बैठी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। रविवार रात करीब 8 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई पर छोटे भाई के नाबालिग बेटे ने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से साजिश रची गई थी और इसी के तहत उनके पिता की हत्या की गई है।
एसएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मामले में पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *