जयकण्डी में चौपाल से विकास की नींव,रात्रि प्रवास में बना भरोसे का माहौल,गांव की चौपाल में गूंजा विकास का एजेंडा,अजयबीर भंडारी ने दिया भरोसा..

रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम सभा आशों जयकण्डी में जिला पंचायत सदस्य कंडारा वार्ड-11 अजयबीर सिंह भंडारी के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव की चौपाल में ही विकास की ठोस रूपरेखा तैयार कर प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।

रात्रि प्रवास के दौरान आयोजित जनसंवाद में स्थानीय समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। अजयबीर सिंह भंडारी ने कहा कि गांव के विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और ग्रामीणों के सुझावों के आधार पर योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशा देवी नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजनारायण सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेसी व सामाजिक कार्यकर्ता अनूप रावत, पूर्व प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता भक्त दर्शन सिंह रावत, पूर्व प्रधान हरि सिंह बिष्ट तथा मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज सिंह नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए गांव के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

इसके साथ ही महिला मंगल दलों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। आशों महिला मंगल दल की अध्यक्ष कविता देवी, जयकण्डी महिला मंगल दल की आशा देवी तथा पूर्व प्रधान शकुन्तला देवी सहित क्षेत्र की मातृशक्ति ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इस संवाद के बाद गांव के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ यात्रा से पहले पुलिस अलर्ट मोड में,संचार तंत्र मजबूत, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी,हाईटेक सुरक्षा में होगी इस बार केदारनाथ यात्रा, 181 कैमरे, ड्रोन और पीए सिस्टम से यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता..

    आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। धाम के कपाट खुलने में अब मात्र 19 दिन शेष…

    केदारनाथ यात्रा से पहले अलर्ट:हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठग सक्रिय,साइबर ठगों का नया जाल, यात्रा बुकिंग में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी..

    रुद्रप्रयाग : आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 से पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए अहम साइबर एडवाइजरी जारी करते हुए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर बढ़ रही ठगी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *