द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम की सजावट पर उठे बड़े सवाल, करोड़ों की आय के बावजूद क्यों फीकी पड़ी व्यवस्थाएं?

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुलने के बाद अब बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। वर्षों से कपाट खुलने के अवसर पर मद्महेश्वर धाम को कई कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया जाता रहा है, लेकिन इस बार धाम में वैसी सजावट नहीं दिखाई दी। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये का दान मिलने के बावजूद व्यवस्थाओं का हाल लगातार बदहाल होता जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर मंदिर समिति करोड़ों रुपये का उपयोग कहां कर रही है। लोगों का कहना है कि आज तक यात्रा मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर समिति की ओर से न स्थायी शौचालय दिखाई देते हैं, न समिति के साइन बोर्ड, न सूचना केंद्र और न ही कोई स्पष्ट सुविधा व्यवस्था। हर साल देश-विदेश से भक्त करोड़ों रुपये का दान देते हैं, बड़े उद्योगपतियों द्वारा भी भारी धनराशि मंदिर समिति को सौंपी जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाएं नजर नहीं आतीं।

इस बार तो हद तब हो गई जब द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने जैसे ऐतिहासिक अवसर पर मंदिर को फूल-मालाओं से भी भव्य रूप में नहीं सजाया गया। इसे लेकर श्रद्धालुओं, तीर्थपुरोहितों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मंदिर समिति दान में मिलने वाले करोड़ों रुपये का उपयोग कहां और किस कार्य में कर रही है। मद्महेश्वर धाम की सजावट को लेकर उठे सवाल अब सीधे मंदिर समिति की कार्यप्रणाली और धन के उपयोग पर खड़े हो गए हैं। इन सवालों का जवाब कौन देगा, इसका इंतजार अब श्रद्धालु और आम जनता दोनों कर रहे हैं।

  • Related Posts

    भारी बारिश की चेतावनी के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

    रुद्रप्रयाग : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 जुलाई को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना जताए…

    टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 10 जुलाई को तहसील मुख्यालय में धरना देंगे शिक्षक

    उखीमठ। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय शाखा उखीमठ ने पुरानी पेंशन बहाली तथा टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर 10 जुलाई को प्रस्तावित तहसील स्तरीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *