भीरी-पेलिंग मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार; 3 की मौत,5 घायल,पुलिस, SDRF और DDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई और एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UK13B-4293 सिलेरियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन बांसवाड़ा से पेलिंग/उथिंड गांव की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर के नेतृत्व में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं,रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल बचाव अभियान चलाया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया। वहीं तीन मृतकों के शवों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। हादसे में घायल होने वालों में रेशमा देवी, 5 वर्षीय दक्षित, 3 वर्षीय सान्वी, 8 वर्षीय विहान और 10 वर्षीय वैभव शामिल हैं। जबकि मृतकों में 68 वर्षीय महेन्द्र सिंह, उनके पुत्र 42 वर्षीय अंजन सिंह और 32 वर्षीय संगीता देवी शामिल हैं। सभी घायल और मृतक उथिंड गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    तुंगनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का एडीजी ने लिया जायजा, पुलिस प्रशासन अलर्ट,एडीजी ने परखी व्यवस्थाएं।

    जनपद रुद्रप्रयाग स्थित तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ धाम में इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा के साथ तुंगनाथ धाम…

    रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील,ऊखीमठ-तुंगनाथ क्षेत्र में तेज आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट..

    रुद्रप्रयाग । मौसम विभाग ने जनपद रुद्रप्रयाग एवं चमोली के कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 28 मई 2026 को सायं 5:05…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *