मदमहेश्वर में गंभीर रूप से बीमार यात्री का सफल एयर रेस्क्यू,जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया गया अस्पताल..

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की त्वरि त कार्रवाई से मदमहेश्वर क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार एक यात्री का सफल एयर रेस्क्यू किया गया। यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार शिवा पुत्र कुलदीप सिंह (30 वर्ष) मदमहेश्वर मंदिर क्षेत्र में अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। स्वास्थ्य स्थिति नाजुक होने और दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण था।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीम ने त्वरित समन्वय स्थापित किया। इसके बाद एयर रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्री को सुरक्षित रूप से हेलीकॉप्टर के जरिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। प्रशासन ने बताया कि चारधाम यात्रा और पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी एजेंसियां सतर्क हैं।

  • Related Posts

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश…

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी तक की प्रतियोगिताओं के आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *