रुद्रप्रयाग के युवाओं के लिए सुनहरा मौका24 होमगार्ड पदों पर भर्ती शुरू,30 जून तक करें आवेदन।

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद में पुरुष एवं महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 24 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड के निर्देशों के तहत कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड, रुद्रप्रयाग द्वारा भर्ती की जाएगी।
जिला कमांडेंट ने बताया कि 20 पद पुरुष एवं 4 पद महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए निर्धारित हैं। सभी पद केवल रुद्रप्रयाग जनपद के स्थायी निवासियों से भरे जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून से 30 जून 2026 तक कार्यालय दिवसों में जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, रुद्रप्रयाग से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज “DCHG होमगार्ड रुद्रप्रयाग” से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, रुद्रप्रयाग तथा फेसबुक पेज “DCHG होमगार्ड रुद्रप्रयाग” पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञप्ति का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में VIP दर्शन का झांसा देकर ठगी, फर्जी IRCTC एजेंट गिरफ्तार,10 श्रद्धालुओं से 30 हजार रुपये ऐंठने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा.

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताकर यात्रियों को VIP दर्शन कराने का झांसा देकर 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस…

    बेटी की शादी के जेवरात से भरा बैग बस में छूटा, रुद्रप्रयाग पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पुलिस की मुस्तैदी, संवेदनशीलता और जनसेवा का एक और सराहनीय उदाहरण सामने आया है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति का वह बैग सकुशल बरामद कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *