अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वीरोदेवल क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदूलाल पुत्र कमल दास, निवासी वीरोदेवल, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अगस्त्यमुनि में मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 दर्ज किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बसुकेदार चौकी प्रभारी अपर उप निरीक्षक भूपाल गुसाईं और आरक्षी विनय कोठारी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग । पौड़ी जिले के विकासखंड कोट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल की प्रधानाध्यापिका कांति कोहली को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘उत्तराखंड गौरव रत्न पुरस्कार 2024-25’…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..