दुःखद समाचार: रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन।

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ मनोज बडोनी का बीते मंगलबार देर शाम अपने आवास पर निधन हो गया। वे अपने आवास पर अचेत अवस्था में पाए गए,जबकि उन्होंने इसी माह सेवानिवृत होना था।
बता दे कि घटना की सूचना मिलते ही डीएम डॉ.सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को डॉ बडोनी को जिला चिकित्सालय स्थित स्वास्थ्य विभाग के आवासीय भवन पर अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची जहां उन्हें परीक्षण के बाद मृत घोषित किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। उनके निधन की सूचना से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे जनपद में शोक की लहर छा गई।
आपको बता दें कि डॉ मनोज बडोनी जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन ओर बेहतर अनुभवी डॉक्टर थे। वह जिला चिकित्सालय में विगत लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे। जबकि वर्तमान समय में सीएमएस का कार्यभार भी देख रहे थे।
इधर रुद्रप्रयाग कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी द्वारा बताया गया कि उनके शव को मोर्चरी में रखा गया है जबकि आज बुधवार सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौप दिया गया।

  • Related Posts

    केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, केदारनाथ धाम में आयोजित हुई शोक सभा

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2013 में आई भीषण केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में आपदा में जान गंवाने वाले हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और लापता लोगों…

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *