रुद्रप्रयाग विधानसभा में आरक्षण सीट को लेकर असमंजस, 25 वर्षों से हो रही उपेक्षा पर उठाये सवाल : विजय लाल

रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के आरक्षण और प्रतिनिधित्व को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विजय लाल ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर उन्होंने अलग–अलग स्तरों पर अपनी बात रखी थी और इसे लेकर चुनौतीपूर्ण बिंदु भी सामने रखे गए थे। इस मुद्दे को अनुसूचित समाज के लोगों ने काफी समर्थन दिया और समाचार को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने अब तक इस पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया है।

विजय लाल ने कहा कि पूरा मामला केवल जिलाधिकारी स्तर तक ही सीमित रह गया और उसके बाद आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने चिंता जताई कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होगी या सामान्य ही रहेगी। इस अनिश्चितता के कारण अनुसूचित समाज को लगातार असमंजस और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते लगभग 25 वर्षों से इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लिए विधानसभा की कोई आरक्षित सीट नहीं आई है, जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। यह विषय सरकार के संज्ञान में आना चाहिए था और इस पर समय रहते स्पष्ट निर्णय लिया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता विजय लाल ने अनुसूचित समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि अनुसूचित समाज से कोई जनप्रतिनिधि चुना जाता है तो उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह समाज को मिलने वाली सभी सरकारी निधियों, योजनाओं और सुविधाओं की पूरी जानकारी पारदर्शी तरीके से साझा करे, ताकि समाज को यह पता चल सके कि उसके हिस्से में क्या आ रहा है और क्या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक अनुसूचित समाज को न तो इन निधियों की पूरी जानकारी दी गई और न ही उसका समुचित लाभ मिल पाया।

विजय लाल ने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि अनुसूचित समाज के अधिकार, प्रतिनिधित्व और सम्मान से जुड़ा हुआ है और सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द स्पष्ट कार्रवाई करनी चाहिए।

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का अवलोकन किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…