चारधाम यात्रा से पहले जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण,डीएम ने व्यवस्थाओं को परखा,साफ-सफाई और स्टाफ व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग : आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को सुझाव पेटिका लगाने और विभिन्न विभागों से संबंधित साइन बोर्डों को ठीक कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी मांगी जा चुकी है और यात्रा से पहले आवश्यक पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य सचिव से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा अवधि के दौरान जिला चिकित्सालय में कम से कम दो फिजिशियन की तैनाती सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन तकनीकी विशेषज्ञ के अभाव में संचालित नहीं हो पा रही है, जिस पर स्थानीय लोगों ने भी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही यहां सीटी स्कैन तकनीशियन की तैनाती कर मशीन को सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।

इसके अलावा अस्पताल से मरीजों को रेफर किए जाने के मामलों को लेकर भी जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंत में समीक्षा बैठक आयोजित कर यह विश्लेषण किया जाएगा कि मरीजों को किन कारणों से रेफर करना पड़ रहा है। समीक्षा के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार कर ऐसी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मरीजों का उपचार जिला चिकित्सालय में ही संभव हो सके।

  • Related Posts

    आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष: गुलाबराय में इतिहास को किया याद, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    रुद्रप्रयाग, 26 जुलाई। रुद्रप्रयाग के ऐतिहासिक गुलाबराय में रविवार को आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से…

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *