आखिरी वक्त पर एक्शन,बाल विवाह के खिलाफ फिर जीती कानून की लड़ाई,बाल विवाह पर कड़ा प्रहार,जागरूकता और सख्ती से बचा एक और भविष्य.

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका का विवाह रुकवा दिया। व्यापक जागरूकता अभियानों के बावजूद बाल विवाह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें रोकने के लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग लगातार सक्रिय है। विभाग द्वारा इस वर्ष अब तक 26 मामलों में हस्तक्षेप कर बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं।
ताजा मामले में स्वयं नाबालिग बालिका ने परिजनों द्वारा गुपचुप तरीके से उसका विवाह कराए जाने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजू खन्ना, सदस्य ममता शैली व दलवीर सिंह रावत, चाइल्ड हेल्पलाइन से केस वर्कर अखिलेश, सामाजिक कार्यकर्ता पूजा भंडारी तथा तिलवाड़ा चौकी से कांस्टेबल डी.सी. पुरोहित की टीम मौके पर पहुंची।
शुरुआत में परिजनों ने टीम को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर बालिका की मां ने बताया कि वे देहरादून में रहते हैं और लड़की का एक गैर बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग है। लड़की द्वारा घर से भागने की धमकी देने के चलते परिजनों ने जल्दबाजी में विवाह कराने का निर्णय लिया था।
जानकारी के अनुसार विवाह उसी रात संपन्न होना था और इसमें सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। टीम ने परिजनों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि यह दंडनीय अपराध है, जिसमें 2 वर्ष तक की सजा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके बाद परिजनों ने तुरंत लड़के पक्ष से संपर्क कर बारात न लाने की बात कही और विवाह स्थगित कर दिया।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण