भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी।

श्री केदारनाथ धाम। केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी आज प्रातः केदारनाथ धाम पहुंचे तथा पारिवारिकजनों के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की। कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन से अविभूत हुए है। इससे पहले श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) तथा श्री केदार सभा ने हैली पेड पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

दर्शन पूजा के पश्चात बीकेटीसी मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार सहित श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)के यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।

इस अवसर पर पुजारी बागेश‌ लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रबंधक प्रदीप सेमवाल एवं अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, पुष्कर रावत कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी सहित पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *