गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत चोरी की योजना बनाते हुए धरे गये 03 नेपाली अभियुक्त।

रुद्रप्रयाग।गत दिवस की में रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत एक टिन शेड की आड़ में कुछ संदिग्ध नेपाली व्यक्ति बैठे हैं और उनके पास संदिग्ध औजार इत्यादि हैं, जो श्री केदारनाथ यात्रा में विभिन्न पड़ाव में बने टिन शेड आदि को काटने, तोड़ने का काम करते हैं। इस सूचना पर चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर तीन नेपाली मूल के व्यक्तियों को चोरी की योजना बनाते हुए मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी करने व टेंट काटने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री (03 सर्जिकल ब्लैड, 01 प्लास तथा 01 लोहे का सरिया) बरामद हुआ, इसके अतिरिक्त तलाशी में एक बैग के अन्दर 18 मोबाईल फोन व 25000/- रुपये नगद बरामद हुए मोबाईल एवं नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त गणों के द्वारा मोबाइल फोन और नगदी के सम्बन्ध में बताया कि ये मोबाइल फोन और नगदी उनके द्वारा केदारनाथ में लगे अलग-अलग टेंटों को काट कर चोरी किए गए थे। जिन्हें वे नेपाल जाकर बेचने की तैयारी में थे।
अभियुक्त गणों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 25/2025 धारा 313 भारतीय न्याय संहिता व 35/106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने आवश्यक जानकारी दी है।

अभियुक्तगणों का विवरण-

1- दिपेन्द्र शाही, पुत्र कृष्ण शाही, निवासी ग्राम पालिका महाबे वार्ड नं0-1, थाना पद्मघाट, जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल। हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र-23 वर्ष,
2- नरेन्द्र हमाल, पुत्र जयकृष्ण हमाल, निवासी ग्राम-गांव पालिका हीमा वार्ड नं0-7, थाना जुगाडा, जिला जुमला आंचल कर्णाली नेपाल हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ जनपद रुद्रप्रयाग उम्र-22 वर्ष।
3- दिपेन्द्र शाही पुत्र कमल शाही निवासी ग्राम ढिमनिया नगर पालिका तिलागुफा वार्ड नं0-1 थाना थिनके जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश नेपाल हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ, जनपद रुद्रप्रयाग उम्र-23 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत
  2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग ठाकुर सिंह रावत
  3. चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड, सूरज कण्डारी
  4. उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रावत, कोतवाली सोनप्रयाग
  5. आरक्षी विनोद गुसाई, चौकी गौरीकुण्ड
  6. आरक्षी अर्जुन, चौकी गौरीकुण्ड
  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित