यात्रा मार्ग पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 61 बोतल अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 61 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई की शाम आबकारी विभाग की टीम ने यात्रा मार्ग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान दीपक सिंह और प्रकाश साही को पकड़ा गया, जिनके पास से 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वहीं एक अन्य कार्रवाई में मोहम्मद साबर पुत्र मोहम्मद मुला को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 25 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
तीनों आरोपियों से कुल 61 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विशेष रूप से यात्रा मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित