नदी/नालों में अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश।

रुद्रप्रयाग।वर्तमान में मानसून सत्र के दौरान नदी-नालों पर सरकारी भूमि में किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण जलभराव एवं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। इससे जनसामान्य के जीवन, कृषि तथा परिसम्पत्तियों को गंभीर क्षति पहुँचने का खतरा है।

जनहित एवं आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन द्वारा समस्त तहसीलों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम तत्काल गठित की जाए, तथा गठित संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर तीन दिन के भीतर नियमानुसार नदी/नालों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्यवाही का विस्तृत प्रतिवेदन फोटोग्राफ सहित जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध अतिक्रमण न केवल प्राकृतिक जलधाराओं के प्रवाह में बाधा उत्पन्न करते हैं बल्कि आपदा की स्थिति को और गंभीर बना देते हैं। अतः सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि जनपद में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से बचा जा सके।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *