रुद्रप्रयाग की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, पारंपरिक मिष्ठानों से कमा रही सतत आय

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड – ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) एवं उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) के अंतर्गत गठित उन्नति स्वायत्त सहकारिता नारी, हरियाली स्वायत्त सहकारिता रतूडा, और स्वायत्त सहकारिता जवाडी की महिलाओं ने रुद्रप्रयाग जनपद में आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी लिखी है। इन सहकारिताओं से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पारंपरिक मिष्ठान अरसे एवं रोटने तैयार किए गए, जिनकी आपूर्ति जनपद के विभिन्न विभागों और विद्यालयों में की गई।

इस पहल के अंतर्गत महिलाओं ने 56 किलोग्राम मिष्ठान रक्षाबंधन पर एवं 57 किलोग्राम मिष्ठान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तैयार कर ₹250 से ₹300 प्रति किलोग्राम की दर से बेचे। कुल मिलाकर महिलाओं द्वारा ₹30,750/- का व्यवसाय किया गया, जिससे उन्हें सतत आय का स्रोत प्राप्त हुआ।

जनपद रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में यह पहली बार संभव हो पाया है कि ऐसे पर्वों पर बाजार की मिठाइयों के बजाय स्थानीय, स्वच्छ और पारंपरिक मिष्ठानों को प्राथमिकता दी गई। यह पहल न केवल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि उत्तराखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने का कार्य कर रही है।

चंडिका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती लीला देवी ने बताया, “इस तरह के प्रयासों से महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…