नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऊखीमठ क्षेत्र में 5 एकड़ में फैली अवैध भांग की खेती नष्ट

नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तहसील ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बक्सीर और रोसियाड़ा तोक के आसपास अवैध भांग की खेती को नष्ट कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया, जिसके तहत करीब पांच एकड़ भूमि में फैली अवैध भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट किया गया।

जनपद पुलिस ने बताया कि नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विक्रय और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा अब तक इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल छह मुकदमे दर्ज कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और आम जनमानस के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें और नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करें ताकि देवभूमि उत्तराखंड को पूर्णतः नशा मुक्त बनाया जा सके।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *