रुद्रप्रयाग में वनाग्नि फैलाने की कोशिश हुई नाकाम,वन विभाग ने किया आरोपी गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई शुरू।

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत मयाली–गुप्तकाशी मोटर मार्ग स्थित जाखणी कक्ष संख्या-6 के आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगाने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी दीपक लाल (निवासी खलियान बांगर, वर्तमान ललूड़ी, जखोली) ने जानबूझकर वन क्षेत्र में आग लगाई, जो समय रहते काबू न होने पर बड़े वनाग्नि का रूप ले सकती थी।

वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे डीएफओ न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में भारतीय वन (उत्तरांचल संशोधन) अधिनियम, 2001 के तहत कार्रवाई की जा रही है, जिसमें आरक्षित वन में आग लगाने पर कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा को हुए नुकसान की भरपाई भी आरोपी से वसूल की जाएगी। कार्रवाई में वन दरोगा प्रकाश कंडारी और वन बीट अधिकारी आशीष रावत शामिल रहे। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वनाग्नि रोकथाम में सहयोग करें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत दें।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण