आरसेटी रुद्रप्रयाग में 38 दिवसीय निःशुल्क एसिस्टेंट बुककीपिंग प्रशिक्षण,तीनों विकासखंडों के 30 युवक-युवतियां कंप्यूटर व डिजिटल अकाउंटिंग ले रहे सीख।

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग द्वारा 38 दिवसीय एसिस्टेंट बुककीपिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में रुद्रप्रयाग जनपद के तीनों विकासखंडों से चयनित 30 युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कंप्यूटर, डिजिटल अकाउंटिंग तथा लेखांकन कौशल में दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, एमएस ऑफिस, अकाउंटिंग के गोल्डन रूल्स, लेजर पोस्टिंग सहित व्यावहारिक लेखांकन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा उद्यमिता विकास, समय प्रबंधन, वित्तीय सेवाओं के महत्व तथा 21वीं सदी के कौशल जैसे विषयों पर भी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। आरसेटी के निदेशक ने प्रतिभागियों को प्रभावशाली संचार कौशल की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण में केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक एवं तकनीकी दक्षता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों में उत्साह देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित