देवलाणी मैदान (बक्सीर) में 25 फरवरी को वृहद बहुउद्देशीय शिविर, जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता..

जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 25 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से तहसील बसुकेदार के देवलाणी मैदान (बक्सीर) में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा की जाएगी।

शिविर में जनपद के समस्त विभाग प्रतिभाग करेंगे, जहां विभागीय स्टाल एवं प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका यथासंभव तत्काल निराकरण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अधिकारी क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से अवगत होकर उनके समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही की दिशा में पहल करेंगे।

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में बिगड़ी श्रद्धालुओं की तबीयत, संयुक्त टीम ने किया त्वरित रेस्क्यू, NDRF-SDRF-DDRF की मुस्तैदी,बीमार यात्रियों को किया एयरलिफ्ट..

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ऊंचाई और मौसम के प्रभाव के चलते…

    रात में घर लौट रहा युवक लापता,चमसिल के पास नदी में समाई बोलेरो,गोचर-बिजराकोट मार्ग पर बड़ा हादसा, SDRF-DDRF चला रही सर्च ऑपरेशन..

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में एक बोलेरो वाहन के नदी में समा जाने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की सुबह करीब 06:30 बजे आपदा कंट्रोल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *