चमोली के नीति घाटी में तमक नाला उफान पर, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

भारी बारिश के बीच बढ़ सकता है अलकनंदा नदी का जलस्तर, नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह
रुद्रप्रयाग। चमोली जनपद की नीति घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने और पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब रुद्रप्रयाग जनपद में भी अलकनंदा नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नदी और नालों के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग को सोमवार शाम करीब 6:34 बजे मिली सूचना के अनुसार नीति घाटी क्षेत्र में तमक नाला उफान पर आने से नाले पर निर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते मलारी गांव से आगे वाहनों एवं लोगों की आवाजाही बाधित हुई है।

नीति घाटी चमोली जनपद में है, लेकिन लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बढ़े जलप्रवाह को देखते हुए रुद्रप्रयाग में भी अलकनंदा नदी के जलस्तर को लेकर एहतियात बरती जा रही है। प्रशासन ने अलकनंदा नदी के किनारे और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

लोगों से अपील की गई है कि नदी किनारे, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं। तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदी के जलस्तर में किसी भी तरह की बढ़ोतरी को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें।

किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC), रुद्रप्रयाग के मोबाइल नंबर 8958757335 और 8218326386 पर सूचना देने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित