सनबैंड के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटीडीडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान, युवक घायल

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटरमार्ग पर सनबैंड के समीप शुक्रवार सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि स्कूटी पर सवार महिला सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6:55 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि स्कूटी संख्या UK 13 B 2069 सनबैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम मुख्यालय से घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दुर्घटना में घायल हुए सचिन कुमार (19 वर्ष) पुत्र राजकुमार, मूल निवासी बिहार एवं वर्तमान निवासी डांग सेरा तूना रोड, रुद्रप्रयाग को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। वहीं स्कूटी पर सवार सुलेखा (26 वर्ष) पत्नी राजू कुमार, मूल निवासी बिहार एवं वर्तमान निवासी डांग सेरा तूना रोड, रुद्रप्रयाग सुरक्षित हैं।

  • Related Posts

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    रुद्रप्रयाग। जिले के विद्यालयों में 01 से 15 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रभावी संचालन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    रुद्रप्रयाग। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में संवाद किया। कार्यक्रम में छात्राओं की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..