अवांछित गतिविधियों पर रोकथाम हेतु पुलिस का रात्रि के समय भी सघन चेकिंग अभियान

रुद्रप्रयाग। जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में सांयकाल व इस समय रात्रि काल में भी सम्पूर्ण जनपद क्षेत्रान्तर्गत सम्बन्धित थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा निरन्तर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्वयं पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत तथा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर द्वारा सोनप्रयाग से लेकर गुप्तकाशी क्षेत्र के विभिन्न प्वाइन्टों पर की जा रही चेकिंग का निरीक्षण कर स्वयं भी प्रभावी चेकिंग की गयी हैै। जनपद पुलिस के स्तर से यह अभियान जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोकथाम के साथ-साथ आम जनमानस व आने वाले यात्रियों में सुरक्षा का भाव पैदा करने हेतु चलाया गया है।
चेकिंग के दौरान जनपद में आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी सतर्कता एवं गहनता से चेकिंग की जा रही है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण