केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के दान की धनराशि तथा बहुमूल्य भेंटों की गिनती हेतु पारदर्शी व्यवस्था,शीशे से बने पारदर्शी गणना कक्ष का पूजा-पाठ के बाद विधिवत शुभारंभ

केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के दान की धनराशि तथा बहुमूल्य भेंटों की गिनती हेतु पारदर्शी व्यवस्था,शीशे से बने पारदर्शी गणना कक्ष का पूजा-पाठ के बाद विधिवत शुभारंभ।

(Tehelka uk.kedarnath)

अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में दान के धनराशि की गणना।

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में मंदिर में आने वाले चढ़ावे व दान की गिनती आज से शीशे के पारदर्शी कक्ष में शुरु हो गई। इसके लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा पारदर्शी ग्लास हाउस बनाया गया है। ग्लास हाउस में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से दान – चढ़ावे की धनराशि व बहुमूल्य सामग्री पर निगरानी रखी जाएगी। 

सोमवार को बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शीशे से निर्मित पारदर्शी गणना कक्ष शुभारंभ किया गया। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी व श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर गणना कक्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वेदपाठी यशोधर मैठाणी, लोकेंद्र रूवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पुजारी शिव लिंग मौजूद रहे।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय द्वारा लगातार समिती की कार्यप्रणाली में वित्तीय पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर में चढ़ने वाले दान – चढ़ावे में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उनके द्वारा एक दानीदाता के माध्यम से इस ग्लास हाउस का निर्माण कराया गया है। इस वर्ष लगातार प्रतिकूल मौसम के चलते केदारनाथ धाम में सामग्री पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस कारण ग्लास हाउस के निर्माण में भी कुछ देरी हुई

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…