गणवेश वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने पुण्य आत्माओं को श्रद्वाजलि

गणवेश वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने पुण्य आत्माओं को दी श्रद्वाजलि।



(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

जखोली। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रणधार बांगर में कार्यरत प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल ने अपने स्वर्गीय माता दर्शनी देवी व पिता स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद की पुण्य स्मृति में विद्यालय में अध्ययनरत सभी 136 छात्र छात्राओं को अपने ओर से गणवेश प्रदान की हैं। इस अवसर पर बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित गणवेश वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने पुण्य आत्माओं को श्रद्वाजलि देते हुए कहा कि प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल द्वारा सभी निर्धन बच्चों को विद्यालय गणवेश देने पर उन्होंने निर्धन व प्रतिभावान बच्चों का उत्साहवर्धन कर  विद्यालय में समरुपता लाने की मिशाल कायम की है। उन्होंने प्रधानाचार्य को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में इसी प्रकार से यदि प्रतिभावान के साथ ही निर्धन बच्चों को प्रोत्साहित किया जाय तो ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में निखार आएगा। प्रधानाचार्य सतीश सेमवाल ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय में लगातार शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाए जाने को समेकित प्रयास पर बल दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रबन्धक सम्पूर्णानन्द सेमवाल,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,क्षेपंस अजय पुण्डीर,क्षेपंस पुनिता सेमवाल,प्रधान दीपा देवी,राज्य आन्दोलनकारी बालकृष्ण सेमवाल,कै.शिवप्रसाद,शिक्षक महादेव सेमवाल,पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    क्रेशर प्लांट की जांच में सामने आईं अनियमितताएं। एडीएम ने अधिकारियों को सौंपी संयुक्त जांच की जिम्मेदारी

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के पोंडार मानसूना स्थित क्रेशर प्लांट का शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऊखीमठ सहित राजस्व विभाग के…

    मौसम के चलते रुद्रप्रयाग में कल स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद,भारी बारिश व आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश..

    रुद्रप्रयाग, 19 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *