गुरुवार को बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री से की भेंट ,यात्रा व्यवस्थाओ को लेकर की चर्चा।

गुरुवार को बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री से की भेंट ,यात्रा व्यवस्थाओ को लेकर की चर्चा।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति  (BKTC) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विगत दिनों कैबिनेट द्वारा बीकेटीसी की सेवा नियमावलियों को पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

अयोध्या में आयोजित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर  लौटे अजेंद्र ने आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर श्री धामी से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान अजेंद्र ने यात्रा  व्यवस्थाओं में सुधार के मद्देनजर बीकेटीसी से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    नारायणकोटी में खुला जिला पंचायत का डिजिटल जनसंपर्क कार्यालय, अब व्हाट्सएप पर दर्ज होंगी क्षेत्र की समस्याएं : अमित मेखण्डी

    रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण क्षेत्र अमित मेखण्डी ने नारायणकोटी में डिजिटल जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें…

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा,शॉर्टकट रास्ते से खाई में गिरे दो युवक,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। केदारनाथ पैदल मार्ग के पोल संख्या 337 से 340 के बीच शॉर्टकट रास्ते से नीचे उतरते समय दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *