जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब की बड़ी खेप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 96 पेटी शराब हुई बरामद

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब की बड़ी खेप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,अभियुक्त के कब्जे से 96 पेटी शराब हुई बरामद।

(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयागनशामुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड के सपने को साकार किये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे द्वारा नपद के सभी अधीनस्थ प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये हैं कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। इस हेतु नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाये जायें। मुखबिर एवं सूचना तन्त्र को मजबूत किया जाये तथा शराब या किसी भी प्रकार के नशे की तस्करी सम्बन्धी सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाये। निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग एवं अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा दिनांक 12/13 दिसम्बर 2022 की रात्रि को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 14 सीए 1981 (छोटा हाथी पिकप) से अवैध शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण –

मस्तान सिंह पुत्र स्व0 श्री कुन्दन सिंह, निवासी ग्राम जाखणी, पो0 मयाली, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।

बरामदा माल का विवरण – कुल 96 पेटी (1152 बोतल) अंगेजी शराब (बरामद शराब की अनुमानित कीमत स्थानीय बाजार में मूल्य करीब 7,75,000/- रुपये है)

पुलिस टीम का विवरण –

1 निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग।

2 उप निरीक्षक दिनेश सती, चौकी प्रभारी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग।

3 आरक्षी कुलदीप सिंह, चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग।

4 आरक्षी महेन्द्र सिंह राणा, कोतवाली रुद्रप्रयाग।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम दिये जाने की घोषणा की गयी है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब की तस्करी, विक्रय इत्यादि की धर पकड़ हेतु अभियान निरन्तर जारी है। तथा नशे पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस प्रतिबद्व है। आम जनमानस से यही अपील है कि किसी भी प्रकार के नशे के सम्बन्ध में जनपद पुलिस को गोपनीय तौर पर सूचना दें, निश्चित ही नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग का निर्माण निर्धारित समय बीतने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    रुद्रप्रयाग। रोजगार के सिलसिले में करीब सात वर्ष पहले घर से निकला व्यक्ति आखिरकार अपने परिवार के बीच पहुंच गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे सकुशल बरामद कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…