जिलाधिकारी ने लिया यात्रा तैयारियों का जायजा,यात्रा मद से मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस व शव वाहन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने लिया यात्रा तैयारियों का जायजा,यात्रा मद से मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस  व शव वाहन का किया निरीक्षण।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।  जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने श्री केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भ्रमण कर विभागीय तैयारियों का जायजा लिया।

      जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने गुरूवार अपराह्न मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का भ्रमण कर यात्रा मद से हाल ही में मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस व शव वाहन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएलएस वाहन में होने वाली विभिन्न तकनीकि सुविधाओं का निरीक्षण किया।

       उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम प्रकाश को श्री केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत अभी से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के संचालन के लिए स्टॉफ को समय पर प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यात्रा काल में एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को बेहतर करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यात्रा व्यवस्था के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुवधिाओं हेतु आवश्यकता होने पर बजट की मांग के लिए भी निर्देशित किया।

       इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आशुतोष, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डा0 डीएस नेगी, डा0 मनदीप सिंह, डा0 शशिबाला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *