नगर पालिका रुद्रप्रयाग के वार्ड संख्या 06 से 01 प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र हुआ निरस्त

नगर पालिका रुद्रप्रयाग के वार्ड संख्या 06 से 01 प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र हुआ निरस्त



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि नगर पालिका निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये नाम निर्देशन पत्रों के जाचं के दौरान नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के वार्ड संख्या 06 से सुशील डियूडी द्वारा दाखिल किये गये नाम निर्देशन पत्र में 03 बच्चे होने के कारण नाम निर्देशन पत्र को निरस्त किया गया। तथा नगर पालिका के 07 वार्डो हेतु वाकी 23 प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये नाम निर्देशन पत्र तथा अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये नाम निर्देशन पत्र वैध पाये गये।

           रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा मीनल गुलाटी ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 02 प्रत्याशियों एवं सभासदों पदों हेतु 07 प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये है, जो जांच के दौरान सभी नाम निर्देशन पत्र वैध पाये गये।  

           रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अनीता पंवार ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष पद हेतु 03 प्रत्याशियों एवं सभासदों पदों हेतु 19 प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये है, जो जांच के दौरान सभी नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गये।  

           रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत ऊखीमठ के अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशियों एवं सभासदों पदों हेतु 09 प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये है, जो जांच के दौरान सभी नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गये।  

           रिटर्निंग अधिकारी गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत गुप्तकाशी पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 03 प्रत्याशियों एवं सभासदों पदों हेतु 11 प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये है, जो जांच के दौरान सभी नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गये।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *