बीमित होंगे श्री केदारनाथ यात्रा में लगे सभी कार्मिक: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की पहल,केदार यात्रा में लगे कार्मिकों का 20 लाख का निःशुल्क दुर्घटना बीमा

बीमित होंगे श्री केदारनाथ यात्रा में लगे सभी कार्मिक: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की पहल,केदार यात्रा में लगे कार्मिकों का 20 लाख का निःशुल्क दुर्घटना बीमा

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ : 28 अप्रैल को बाबा केदार की चल विग्रह डोली के अपने गंतव्य को रवाना होने से शुरू हो गई श्री केदारनाथ यात्रा 2025  को दिव्य, भव्य, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए जहां ज़िला प्रशासन रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी से धरातल पर बचे खुचे कार्यों को फिनिशिंग टच देने में दिन रात लगा हुआ है वहीं इस यात्रा में सिरोबगड़ से लेकर श्री केदार धाम तक ड्यूटी पर लगाए गए विभिन्न विभागों के कार्मिकों के प्रति भी अत्यंत संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है। इसका एक उदाहरण है यात्रा में लगे कार्मिकों का निःशुल्क 20 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा करवाया जाना। ध्यातव्य है कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक, नगर पालिका, नगर पंचायत, ज़िला पंचायत के पर्यावरण मित्र, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग , बीकेटीसी के बड़ी मात्रा में कार्मिक दिन रात ड्यूटी में लगे रहते हैं। इन कार्मिकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए इन सभी कार्मिकों का 20 लाख रुपए का मुफ़्त दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस कार्य के लिए ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया है। 

Byte:

जिलाधिकारी महोदय का यह प्रयास सराहनीय है इस से ना केवल यात्रा में लगे कार्मिकों को अपने कार्यों के प्रति और संवेदनशील होने की प्रेरणा मिलेगी अपितु किसी दुर्घटना की स्थिति में उनके परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो सकेगी  ।  

*डॉ आशीष रावत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग*

पीआरडी स्वयंसेवकों की ओर से मैं ज़िला प्रशासन को इस पहल के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हम संविदा, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों के बारे में सोचा और इतनी अच्छी पहल की इससे हमें अपने कार्यों को और भी मेहनत और समर्पण से करने की प्रेरणा मिलेगी।

*शरद लाल पीआरडी स्वयंसेवक*

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण