भ्रष्टाचार के खिलाफ विजलेंस की बड़ी कार्यवाही।15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार।

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजलेंस की बड़ी कार्यवाही।15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार।



(Tehelka uk न्यूज)

उत्तराखंड में सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने तहसील धनोल्टी में कार्यरत नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


यह मामला तब उजागर हुआ जब एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून को एक लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी ने 31 जनवरी 2025 को टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर ब्लॉक के ग्राम छनाड़, थत्यूड में लगभग 1500 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। इस भूमि की दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के दौरान तहसील नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा द्वारा जानबूझकर आपत्तिजनक रिपोर्ट लगाकर प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा था।


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि कैन्तुरा द्वारा सही रिपोर्ट लगाने और नाम दर्ज करने के बदले में रिश्वत की माँग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और भ्रष्टाचार के इस प्रकरण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई चाहता था।


सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने पूरी योजना के अनुसार कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 13 मई 2025 को नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को तहसील धनोल्टी स्थित उनके कार्यालय में 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के तुरंत बाद टीम ने अभियुक्त के आवास एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या उसने अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।


सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेसन ने ट्रैप टीम की इस सफल कार्रवाई पर टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


सतर्कता अधिष्ठान ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो वे निर्भीक होकर इसकी सूचना दें। इसके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और WhatsApp हेल्पलाइन नंबर 9456592300 उपलब्ध हैं।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को अलर्ट किया है। रुद्रप्रयाग दौरे पर…

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…