रुद्रप्रयाग में पहले दिवस की पुलिस आरक्षी/पीएसी/आईआरबी भर्ती प्रक्रिया हुई सम्पन्न,500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 401 परीक्षार्थी रहे उपस्थित।

रुद्रप्रयाग में पहले दिवस की पुलिस आरक्षी/पीएसी/आईआरबी भर्ती प्रक्रिया हुई सम्पन्न,500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 401 परीक्षार्थी रहे उपस्थित।



(Tehelka uk न्यूज)

जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के रिक्त पदों हेतु आज प्रातःकाल से दिनभर चली भर्ती प्रक्रिया*


रुद्रप्रयाग।आज दिनांक 03 मार्च 2025 (सोमवार) की प्रातःकाल से जनपद रुद्रप्रयाग के भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा प्रारम्भ हुई। 

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे की अध्यक्षता व भर्ती बोर्ड में शामिल रहे राजपत्रित अधिकारी गण व भर्ती ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल सहित भर्ती प्रक्रिया हेतु उपलब्ध रहे अभ्यर्थियों की उपस्थिति में भर्ती प्रारम्भ हुई। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर से उपलब्ध कराये गये बायोमेट्रिक पंजीकरण के अनुसार आज के लिए आवंटित 500 अभ्यर्थियों में से कुल 401 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हेतु उपस्थित रहे।

गुलाबराय मैदान में अभ्यर्थियों के नाप-तोल (लम्बाई एवं सीने की माप) क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप (बीम), दण्ड एवं बैठक सम्पन्न कराई गयी। इन इवेंट्स में सफल रहे अभ्यर्थियों की दौड़-चाल कराई गयी। सभी इवेंट्स में आज 273 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक इवेंन्ट पर वीडियोग्राफी कराई गयी है। आज की इस भर्ती परीक्षा में भर्ती बोर्ड के सदस्य पुलिस उपाधीक्षक श्री अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री नवीन सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक दमयन्ती गरोड़िया, प्रधान लिपिक प्रदीप बिष्ट सहित भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित पुलिस बल मौजूद रहा। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के दौरान एहतियातन स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग की टीम एम्बुलेन्स सहित सहायतार्थ उपस्थित रही। कल यानि मंगलवार को भी इसी प्रकार से भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। 

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *