स्वयं सहायता समूहों में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए आरसेटी द्वारा क्षेत्र में निरंतर दिया जा रहा है कौशल विकास का प्रशिक्षण।

स्वयं सहायता समूहों में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए आरसेटी द्वारा क्षेत्र में निरंतर दिया जा रहा है कौशल विकास का प्रशिक्षण।



  (तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग ।एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए आरसेटी द्वारा क्षेत्र में निरंतर कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण परिवेश में महिलाओं की आर्थिकी और मजबूत बनाया जा सके।

         जनपद के विकास खंड ऊखीमठ के टूरिस्ट विलेज/देवरियाल बेस कैंप सारी में आरसेटी रुद्रप्रयाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने के लिए जूट के कैरीबैग, मनीपर्स, लेडीज हैंड बैग, फोल्डर आदि के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण गत 01 नवंबर से शुरू किया गया है। 13 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में समूह की महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। मास्टर ट्रेनर किरन नेगी द्वारा महिलाओं को जूट के विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाएं सिलाई मशीन से सिलकर जूट के कैरीबैग, मनीपर्स तैयार करने लग चुकी हैं। प्रशिक्षण को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित दिखी।



           इस दौरान एसबीआई ग्रामीण स्वरोजागार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक के.एस.रावत, सहायक खंड विकास जी.एल.आर्य, एलडीएम विवेक कुमार, सहायक निदेशक दुग्ध विकास एस.के. सिंह द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लेकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित  किया गया और स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी उनके साथ चर्चा की गई। कहा कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार से जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की आजीविका संबर्धन एवं अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    टीईटी और पेंशन के मुद्दे पर शिक्षक एकजुट,जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज..

    रुद्रप्रयाग, 18 जुलाई। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *