4 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

4 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।













_{तहलका यूके/रुद्रप्रयाग}_

रुद्रप्रयाग ।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये गये अभियान अवधि में चेकिंग के दौरान थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को उसके वाहन संख्या अल्टो कार K10 Uk11A 0327 से 04 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन का सीज किया गया है तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


*अभियुक्त का विवरण -*

अमनदीप उर्फ नवीन पुत्र श्री गजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बष्टी, रा0उ0नि0 क्षेत्र चन्द्रापुरी, तहसील बसुकेदार, जनपद रुद्रप्रयाग।


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*

1- उपनिरीक्षक विजय शैलानी, चौकी प्रभारी फाटा

2- आरक्षी सतवीर शर्मा

3- आरक्षी चालक अजय राणा


जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है।

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *