बैंजी में पुलिस की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद—गौरा शक्ति ऐप, 1098 हेल्पलाइन और ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ को लेकर किया.

रुद्रप्रयाग में पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे “अभियान प्रहरी पड़ाव” के तहत 29 मार्च 2026 को अगस्त्यमुनि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैंजी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर समाधान की पहल की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने गांव में भूमि व दीवानी विवादों की जानकारी ली, हालांकि कोई गंभीर विवाद सामने नहीं आया। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गौरा शक्ति ऐप और हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई तथा घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।

नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत ग्रामीणों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की गोपनीय सूचना देने की अपील की गई। साइबर अपराधों से बचाव के लिए क्षेत्र में ‘साइबर मित्र’ नामित कर उसका संपर्क साझा किया गया, ताकि ठगी की स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गांव के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर CCTV कैमरे लगाने, ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत सहयोग मांगा गया। अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सूची तैयार कर उनकी सुरक्षा और सहायता का भरोसा भी दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की इस पहल का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर जनसंवाद बढ़ाना, समस्याओं का पारदर्शी समाधान करना और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान, हर कोतवाली क्षेत्र में कड़ी निगरानी, यात्रा सीजन से पहले पुलिस अलर्ट, संदिग्धों और वाहनों की गहन जांच तेज..

    रुद्रप्रयाग जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में पूरे जिले में संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान…

    बसुकेदार के अरुण चमोला की अनोखी पहल,पहाड़ में ही खड़ा किया रोजगार का सफल मॉडल।मालतोली से भटवाड़ीसैंण तक सफलता की कहानी,अब पहाड़ के काम आ रही पानी और जवानी।

    रुद्रप्रयाग : पहाड़ों में अक्सर कहा जाता रहा है कि “पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ के काम नहीं आती”, लेकिन रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार निवासी अरुण चमोला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *