केदारनाथ धाम में स्वच्छता की नई पहल,’कैरी मी बैक’ पॉलिसी के तहत श्रद्धालु वापस लाएंगे सूखा कूड़ा,प्लास्टिक मुक्त धाम बनाने की मुहिम तेज..

रुद्रप्रयाग । श्री केदारनाथ धाम में बढ़ते सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से “कैरी मी बैक पॉलिसी” लागू की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखना है।
योजना के तहत नगर पंचायत केदारनाथ श्रद्धालुओं को विशेष बैग उपलब्ध कराएगी, जिनमें सूखा कूड़ा एकत्र कर यात्री अपने साथ गौरीकुंड तक वापस लाएंगे। इसके बाद हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन कूड़े के संग्रहण की व्यवस्था करेगा और सुलभ इंटरनेशनल द्वारा उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से प्लास्टिक और अन्य सूखे कूड़े की मात्रा बढ़ जाती है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कूड़े का निस्तारण चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में यह पहल धाम क्षेत्र में कूड़े के संचय को रोकने और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सभी के संयुक्त प्रयासों से केदारनाथ धाम को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित