रतूड़ा में बंदरों का आतंक,महिला पर हमला, सिर में लगे कई टांके, ग्रामीणों में दहशत।

(भूपेन्द्र भण्डारी, tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे बंदरों के हमले में  एक महिला कमला देवी पत्नी मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि कमला देवी शाम के समय गांव के मुख्य मार्ग पर टहलने निकली थीं, तभी एक बंदर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उन्हें उपचार के दौरान कई टांके लगाने पड़े।

ग्रामीणों के अनुसार रतूड़ा क्षेत्र के पीपलधार तोक में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके समीप ही प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं और गांव का मुख्य रास्ता भी वहीं से होकर गुजरता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण