रुद्रप्रयाग के डीएम का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान , फेम इंडिया की टॉप-50 सूची में शामिल हुए डीएम विशाल मिश्रा।

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता, नवाचारपूर्ण कार्यशैली और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। फेम इंडिया मैगजीन द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ की प्रतिष्ठित सूची में उन्हें देश के शीर्ष 50 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में स्थान दिया गया है। यह उपलब्धि जनपद रुद्रप्रयाग के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट सर्वे एजेंसी द्वारा देशभर के लगभग 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों के कार्यों, प्रशासनिक प्रदर्शन और जनसेवा के आधार पर यह सर्वेक्षण किया गया। विशेषज्ञों की राय, जमीनी रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण और विभिन्न स्रोतों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

सर्वेक्षण में प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, नवाचार, जवाबदेही, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, संवेदनशीलता, जनसंपर्क, संवाद कौशल और विकासोन्मुख सोच सहित दस प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया। इन मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को ‘कुशल प्रबंधक’ श्रेणी में प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ।

रुद्रप्रयाग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा, विशेषकर केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, हेलीपैड संचालन, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उनके प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है। इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केदारनाथ हेलीपैड क्षेत्र में स्थानीय उत्पादों के विक्रय केंद्र स्थापित कराने जैसी पहल भी की।

प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशील नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासोन्मुख सोच के बल पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनसेवा का एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक तंत्र के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी के निर्देशन में विकासखंड अगस्त्यमुनि के शहीद भगवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, क्यूँजा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता जागरूकता, करियर काउंसलिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…