रुद्रप्रयाग में फिर सड़क हादसा,नरकोटा में आर्मी ट्रक और कार की भिडंत,पांच लोग पहुंचे अस्पताल,दो घायलों को किया श्रीनगर रेफर।

रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर नरकोटा में बुधवार दोपहर आर्मी ट्रक और एक कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। इनमें दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 12 बजे आर्मी ट्रक और औरा कार के बीच दुर्घटना हो गई। हादसे में कार चालक जीतेन्द्र सिंह (25) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी देवाल, थराली (चमोली) तथा सुशीला देवी (40) पत्नी हयात राम निवासी लोहाजंग (चमोली) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए श्रीनगर रेफर किया गया।
दुर्घटना में शांति देवी (45) पत्नी अर्जुन शर्मा निवासी चांदपुर गढ़ी, हिमांशु (14) पुत्र हयात सिंह निवासी लोहाजंग तथा भावेश (15) पुत्र अर्जुन निवासी चांदपुर गढ़ी को भी चोटें आई हैं। उनका उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में किया गया। दुर्घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी के निर्देशन में विकासखंड अगस्त्यमुनि के शहीद भगवान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, क्यूँजा में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता जागरूकता, करियर काउंसलिंग सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरीकुंड पुलिस चौकी की टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…