जनपद रुद्रप्रयाग की कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा

जनपद रुद्रप्रयाग की कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा।



(Tehelka uk)

02 अलग-अलग मामलों में क्रमशः 32 पेटी व 25 पेटी शराब सहित लगभग साढ़े चार लाख की कुल 684 बोतल (312 बोतल, 312 हाफ, 864 क्वार्टर) शराब की गयी बरामद 

इस साल की यात्रा अवधि में लगभग चौदह लाख रुपए की शराब हो चुकी जब्त



रुद्रप्रयाग ।जिले की पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रमाण एक बार फिर से सामने आया है। उनके द्वारा इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा के शुरूआत में ही सभी प्रभारियों को यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व और प्रचलित यात्रा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के निर्देश दिये गये थे। परिणामस्वरूप यात्रा के पहले चरण में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 45 मुकदमे दर्ज कर 71 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी थी। वर्तमान में लगातार हो रही बारिश के चलते यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गयी है। परन्तु यात्रा के दूसरे चरण को प्रारम्भ होने से पहले और आजकल की परिस्थितियों का फायदा उठाने हेतु शराब तस्कर सक्रिय हो चुके थे, परन्तु उनको क्या पता कि उनकी चाल कामयाब नहीं होने वाली थी, क्योंकि रुद्रप्रयाग पुलिस ने पहले ही जाल बिछा लिया था। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की मुखिया ने सभी प्रभारियों को दुबारा से निर्देश दिये गये कि आजकल की परिस्थितियों में जहॉं हमारा ध्यान भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग व यात्रा मार्ग बाधित होने से परेशान होने वाले लोगों की मदद करने व हाल ही में घटे आपदा जैसे हालातों से लड़कर खोज बचाव कार्य करना है, वहीं अपने कुत्सित उद्देश्य को पूरा करने वालों के विरुद्ध भी रणनीति बनाकर कार्यवाही करनी है। इसके लिए प्रभावी मुखबिर तन्त्र, सूचना संकलन, रैण्डम चेकिंग करते हुए नशे का कारोबार या अन्य किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों पर नकेल भी कसनी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों पर युवा पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी श्री विमल रावत ने अपने सर्किल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ रणनीति बनाते हुए इसको सफल बनाने में जुट गये। यात्रा के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले ही यात्रा पड़ावों पर शराब की खेप पहुंचाने व कम मेहनत के ही मालामाल होने का सपना संजोये शराब तस्कर पुलिस के चंगुल में फंस गये। अलग-अलग मामलों में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस को शराब बरामदगी में सफलता हासिल हुई। वाहन संख्या यूके 13 टीए 1477 (आर्टिका कार) को रोकने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को हड़बड़ी में रोककर वाहन को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने वाहन को चेक किया तो इस वाहन में कुल 32 पेटी मैक्डॉवल मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस के स्तर से वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर लिया गया है। वाहन स्वामी एवं वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इनका पता लगाने में जुटी थी कि सूचना मिली कि यही लोग पहले भी एक बार इस क्षेत्र में आये हैं, आवश्यक पूछताछ और शक के आधार पर एक रेस्टोरेन्ट से कुल 25 पेटी मैक्डॉवल मार्का शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस दौरान शराब की रखवाली कर रहा दूसरा व्यक्ति मौके से खिसक लिया, बाद में पता चला कि ये भी अभियुक्त का सागिर्द था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार हुए अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि इनका उद्देश्य प्रचलित केदारनाथ यात्रा पड़ावों तक शराब को भिजवाना था। सबसे बड़ी बात कि बरामद हुई कुल 57 पेटी शराब में 312 बोतल, 312 अद्दे (हाफ), 864 पव्वे (क्वार्टर) बरामद हुए है। 


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* 

सुन्दर सिंह मिंगवाल पुत्र श्री अवतार सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, पो0 कोट बांगर, तहसील व जिला रुद्रप्रयाग।


*वॉंछित अभियुक्त:-* 

प्रहलाद सिंह मिंगवाल पुत्र श्री दरम्यान सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, पो0 कोट बांगर, तहसील व जिला रुद्रप्रयाग व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति


*पुलिस टीम का विवरणः-*

1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग श्री देवेन्द्र सिंह असवाल

2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग श्री राजबर सिंह राणा

3. मुख्य आरक्षी अतुल लिंगवाल, कोतवाली सोनप्रयाग 

4. मुख्य आरक्षी विक्रम सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग 

5. आरक्षी हर्ष जोशी, कोतवाली सोनप्रयाग 

6. आरक्षी संदीप सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग 

7. महिला आरक्षी अनीता, कोतवाली सोनप्रयाग 

8. होमगार्ड मुलायम सिंह, कोतवाली सोनप्रयाग 


इस वर्ष के यात्रा काल में अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 47 मुकदमों में 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2148 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद हुई कुल शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 13,96,200 है।


जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सरल, सुरक्षित बनाने के साथ ही नशामुक्त बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। आम जनमानस से भी अपील है कि इस प्रकार के अपराध में लगे लोगों की सूचना पुलिस को अवश्य दें।

  • Related Posts

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    रुद्रप्रयाग। अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनप्रयाग पुलिस ने एक कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को…

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…