रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने किया नामांकन, 20 अक्टूबर को होगा मतदान व मतगणना।

रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने किया नामांकन, 20 अक्टूबर को होगा मतदान व मतगणना। 



(तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र सोमवार को दाखिल करने के दिन जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के समक्ष विकास भवन सभागार में दो प्रत्याशियों ने अपने नामांक पत्र दाखिल किए। जिसमें जिला पंचायत वार्ड नंबर 08 बजीरा से से श्रीमति अमरदेई पत्नि कुलदीप सिंह ग्राम गोर्ती पो0 ममणी, विकास खंड जखोली तथा वार्ड नबंर 09 से श्रीमति ज्योति देवी पत्नि मनोज कुमार ग्राम/पो0 सुमाड़ी विकास खंड जखोली द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

        जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना कार्यक्रम के तहत दोपहर 3ः30 बजे के बाद दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई, जो सही पाए गए। नाम वापसी के लिए मंगलवार 18 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक का समय दिया गया है। वहीं 20 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष: गुलाबराय में इतिहास को किया याद, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    रुद्रप्रयाग, 26 जुलाई। रुद्रप्रयाग के ऐतिहासिक गुलाबराय में रविवार को आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से…

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *