रैंतोली हादसे में टूर ऑपरेटर पर मुकदमा।क्षमता से अधिक सवारी भरने पर परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग ने किया ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज।*

*रैंतोली हादसे में टूर ऑपरेटर पर मुकदमा।क्षमता से अधिक सवारी भरने पर परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग ने किया ऑपरेटर पर  मुकदमा दर्ज।*

Tehelka uk न्यूज/रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग।बीते शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन संचालन में मानकों का उल्लंघन करने पर टूर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। क्षमता से अधिक सवारी भरने पर परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग ने ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज करवाया।  यह शायद पहली दफा है जब इस तरीके की लापरवाही पर टूर ऑपरेटर के खिलाफ किसी जनपद में इतना सख्त एक्शन लिया है। वहीं जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए हैं।

      बीते रोज रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप  रैंतोली के पास वाहन संख्या HR55AS3679 दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। जिसमें से कुछ लोगों का इलाज अब भी एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती घायलों को उनके परिजन ले जा चुके हैं। पूरे मामले में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू से लेकर मरीजों की देखभाल तक पर मोर्चा संभाला। अब जिला प्रशासन ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए टूर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। सहायक संभागीय परिवर्तन अधिकारी प्रमोद कर्नाटकी ने रुद्रप्रयाग थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। टूर ऑपरेटर पर आईपीसी की धारा 279, 304- A एवं 338 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वाहन चालक एवं मालिक की सीधे तौर पर जिम्मेदारी बनती है कि परिवहन अधिनियम के सभी नियमों का पालन करना एवं करवाना सुनिश्चित करें। भार क्षमता से अधिक सवारी भरने या वाहन की फिटनेस सहित अन्य संवेदनशील पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उधर, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने कहा कि मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है एवं जल्द जांच पूरी कर शासन को सौंप दी जाएगी।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका